राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने फुजैरा पोर्ट के ज़रिए निकासी के लिए UAE के साथ समझौते की रिपोर्ट को किया खारिज

सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जिनमें कथित रूप से दावा किया गया था कि नई दिल्ली और UAE फुजैरा पोर्ट के ज़रिए अमीरात से भारतीय नागरिकों को “निकालने” के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।
Sputnik
दरअसल यह दावा पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़राइल और ईरान में जारी तनाव के बीच आया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया गया, जिससे हवाई यातायात बाधित हुआ।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक पोस्ट में नागरिकों से “ऐसे झूठे और निराधार दावों” के प्रति सतर्क रहने को कहा।
पोस्ट में कहा गया, “असल में इस तरह की कहानी का कोई वास्तविक आधार नहीं है। निकासी की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। कृपया ऐसी झूठी और बेबुनियाद अफ़वाहों से सावधान रहें।”
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि “अपनी तरह की पहली संधि” के तहत “हवाई यातायात में कोई समस्या होने की स्थिति में” यूएई से भारतीयों को जहाज के जरिए निकाला जाएगा।
विश्व
खाड़ी क्षेत्र में उभर रहा है सुरक्षा का नया ढांचा: पूर्व CIA विश्लेषक का दावा
विचार-विमर्श करें