Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

यूक्रेन ने खुद को रूस से पीड़ित दिखाने के लिए युद्धविराम तोड़ा: विशेषज्ञ

© AP Photo / Kin CheungVolodymyr Zelensky at Downing Street, London, Monday, Dec. 8, 2025.
Volodymyr Zelensky at Downing Street, London, Monday, Dec. 8, 2025.  - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2026
सब्सक्राइब करें
विशेषज्ञ ने Sputnik को बताया कि ज़ेलेंस्की द्वारा यह कहा जाना कि रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहा युद्धविराम तोड़ा है, यह एक सोची समझी चाल है।
सैन्य मामलों के जानकार एलेक्सी लियोनकोव का कहना है कि विजय दिवस के मौके पर रूस ने 8 और 9 मई को युद्धविराम घोषित किया, वहीं इसके बाद ज़ेलेंस्की ने भी 5 और 6 मई के लिए अलग से युद्धविराम घोषित करने के बाद उसे खुद ही तोड़ दिया।

लियोनकोव आगे कहते हैं कि यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया, चेबक्सारी, बेलगोरद और कुर्स्क इलाकों पर हमला किया, इन हमलों में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए।

यूक्रेनी सरकार द्वारा युद्धविराम की घोषणा के पीछे सिर्फ यह मकसद था कि वह "युद्धविराम तोड़कर इसका आरोप रूस पर लगा सकें", उन्होंने पहले मिन्स्क समझौतों को भी कमज़ोर किया था।

वहीं नेशनल डिफ़ेस मैगज़ीन के मुख्य संपादक इगर कोरोतचेंको कहते हैं, "ये सभी घोषणाएं एक प्रोपेगैंडा और चालबाजी से अधिक और कुछ भी नहीं है। ज़ेलेंस्की रूसी शहरों और आम लोगों पर बड़े पैमाने पर हमले करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने पहले चेतावनी दी थी कि विजय दिवस के जश्न पर यूक्रेन के किसी भी हमले का जवाब कीव के केंद्र पर जवाबी हमला करके दिया जाएगा।
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 04.05.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने विक्ट्री डे के सम्मान में 8–9 मई को संघर्षविराम की घोषणा की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала