धोनी की बेटी को मिली फुटबॉलर मेस्सी के साइन वाली जर्सी
© AFP 2023 LUIS ROBAYOArgentina's captain and forward Lionel Messi holds the FIFA World Cup Trophy on December 20, 2022.

© AFP 2023 LUIS ROBAYO
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने भारत को तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन बनाया। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धोनी ने चेन्नई को चार बार खिताब जिताए हैं। उनका फुटबॉल प्रेम जगजाहिर है।
फुटबॉल के लोकप्रिय प्लेयर लियोनल मेस्सी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है।
दरअसल जीत की खुशी में मेसी अपने प्रशंसकों को इस तरह के उपहार भेज कर उन्हें भी खुश कर रहे हैं और उन्होंने इसे धोनी की बेटी को भेजा क्योंकि वह जानते हैं कि धोनी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
कुछ दिनों पहले पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने बताया था कि मेस्सी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जय शाह के लिए एक साइन की हुई जर्सी भेजी थी।

दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा धोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जीवा अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर की खास बात यह है कि जर्सी पर मेस्सी का ऑटोग्राफ है। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है "जैसा पिता वैसी बेटी"। दरअसल धोनी भी मेस्सी के फैन हैं।
धोनी का फुटबॉल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह फुटबॉल के बड़े फैन हैं और क्रिकेट में आने से पहले उनका पहला प्रेम फुटबॉल ही था और वह अपनी स्कूली टीम के गोलकीपर थे। धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब वह टीम प्रैक्टिस में फुटबॉल को हमेशा शामिल करते थे। इसके अलावा कई बार मौका मिलने पर वह फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आते हैं।
बता दें कि मेस्सी की टीम अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतकर इतिहास रच दिया। अर्जेंटीना ने डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अर्जेंटीना की जीत का जश्न भारत में भी धूमधाम से मनाया गया।