ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

हमेशा जरूरतमंदों के लिए काम करें: दलाई लामा

© Photo : Twitter/DalaiLamaThe Dalai Lama making his way around the Mahabodhi Temple
The Dalai Lama making his way around the Mahabodhi Temple - Sputnik भारत, 1920, 29.12.2022
सब्सक्राइब करें
बौद्ध भिक्षुओं के लिए बोधगया को दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने लोगों से जरूरतमंदों के लिए काम करने का आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति धर्म में विश्वास करता है तो उसे दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।

बिहार के बोधगया में एक सभा को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा कि उनके मन में गुस्सा भड़काने वालों के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है।

"यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचने की आवश्यकता है। यदि आप सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, तो आपसे यह उम्मीद नहीं की जाती। हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए काम करें," उन्होंने कहा।

साथ ही दलाई लामा ने आगे कहा, ‘‘हमने मनुष्य के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।’’

बता दें कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा बोधगया में एक महीने के प्रवास पर हैं। इसके साथ ही धर्म गुरु लामा का बोधगया के कालचक्र मैदान में 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала