राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

पंचतत्व में विलीन हुई हीराबेन, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

© AFP 2023 SAM PANTHAKYGujarat state Chief Minister and the Bharatiya Janata Party's (BJP)'s prime ministerial candidate, Narendra Modi (L) celebrates his birthday with his 94 year old mother, Hiraba at her residence in Gadhinagar, some 30 kms from Ahmedabad on September 17, 2013.
Gujarat state Chief Minister and the Bharatiya Janata Party's (BJP)'s prime ministerial candidate, Narendra Modi (L) celebrates his birthday with his 94 year old mother, Hiraba at her residence in Gadhinagar, some 30 kms from Ahmedabad on September 17, 2013. - Sputnik भारत, 1920, 30.12.2022
सब्सक्राइब करें
पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को मां के 100वें जन्मदिन के मौके पर मिलने पहुंचे थे और मां का चरण धोकर उन्होंने आशीर्वाद लिया था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया।
उन्हें बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीएम मोदी भी उनसे मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके निधन की जानकारी पीएम मोदी ने भावुक ट्वीट करते हुए दी।
“शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है,” पीएम ने ट्वीट में लिखा।
© Photo : Twitter/ @narendramodiMody paid tributes to his mother on her death on December 30, 2022
Mody paid tributes to his mother on her death on December 30, 2022 - Sputnik भारत, 1920, 30.12.2022
Mody paid tributes to his mother on her death on December 30, 2022
हीराबेन के निधन के बाद देशभर के तमाम नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मां के निधन के बाद मोदी अहमदाबाद पहुंचे। छोटे भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने मां को अंतिम प्रणाम किया। मां की अंतिम यात्रा पर वे कंधा देते हुए दिखाई दिए। गांधीनगर स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम ने अपने बड़े भाई के साथ मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
पीएम मोदी ने 18 जून को मां के 100वें जन्मदिन पर ब्लॉग लिख कर बताया था कि घर चलाने के लिए दो चार पैसे ज्यादा मिल जाएं, इसके लिए मां दूसरों के घर के बर्तन भी मांजा करती थीं। समय निकालकर चरखा भी चलाया करती थीं, क्योंकि उससे भी कुछ पैसे जुट जाते थे। कपास के छिलके से रुई निकालने का काम, रुई से धागे बनाने का काम, ये सब कुछ मां खुद ही करती थीं।
बता दें कि हीराबेन अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया था। हीराबेन का विवाह दामोदर दास मूलचंद मोदी के साथ हुआ था। हीराबेन के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी है। पीएम नरेंद्र मोदी उनके तीसरे संतान हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала