राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत में 2022 को आकार देने वाली प्रमुख घटनाएं

© AP Photo / Manish SwarupDrones form formations to make Mahatma Gandhi to commemorate the 75 years of Independence over the north and south blocks, the government seat of power, at Raisina hills during the Beating Retreat ceremony, in New Delhi, India, Saturday, Jan. 29, 2022.
Drones form formations to make Mahatma Gandhi to commemorate the 75 years of Independence over the north and south blocks, the government seat of power, at Raisina hills during the Beating Retreat ceremony, in New Delhi, India, Saturday, Jan. 29, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
सब्सक्राइब करें
जैसा कि हम वर्ष 2022 को अलविदा कह रहे हैं, आइए एक नज़र डालें इस वर्ष की सबसे प्रमुख घटनाओं पर।
वर्ष 2022 समाप्त होने के संदर्भ में, 1.3 अरब से अधिक भारतीयों को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख घटनाक्रमों पर फिर से विचार करना हमारे अनुभव को प्रतिबिंबित करने और भविष्य के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए सबसे अच्छा लगता है। पहली आदिवासी राष्ट्रपति से लेकर प्रमुख रक्षा उपलब्धियों और वैश्विक कारनामों तक - Sputnik ने गुजरते साल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं पर नज़र डाली।

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव

2022 में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र यानी भारत ने अंग्रेजों से आजादी की 76 वीं वर्षगांठ मनाई।
पिछले साल मार्च में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रगतिशील और गौरवशाली इतिहास के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में देश की उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिये आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया।
© AP Photo / Rafiq MaqboolA National Security Guard commando takes selfie with a boy during a ceremony to celebrate 75 years of India's Independence in Mumbai, India, Sunday, Aug. 14, 2022.
A National Security Guard commando takes selfie with a boy during a ceremony to celebrate 75 years of India's Independence in Mumbai, India, Sunday, Aug. 14, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
A National Security Guard commando takes selfie with a boy during a ceremony to celebrate 75 years of India's Independence in Mumbai, India, Sunday, Aug. 14, 2022.
15 अगस्त (जिस दिन भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली थी) से कुछ दिन पहले विशाल "तिरंगा" मोटरबाइक रैली आयोजित की गई थी। रैली में कई संघीय मंत्रियों, सैकड़ों सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। "तिरंगा" रैली के कुछ दिनों बाद, 750 सिखों ने भगवा पगड़ी पहनकर स्वतंत्रता के भव्य समारोह के मौके पर एक मोटरसाइकिल रैली भी आयोजित की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर के बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराने या इसे प्रदर्शित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का हर घर तिरंगा का अभियान भी शुरू किया।

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस साल जुलाई में भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुना गया, इस पद के लिए चुनी जाने वाली वह पहली आदिवासी महिला बनीं। 2015 में, मुर्मू ने देश के पूर्वी झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
CC BY 2.0 / Godlywood Studio / Draupadi Murmu
Draupadi Murmu  - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Draupadi Murmu
मुर्मू संथाल जनजाति से हैं और उनका जन्मस्थान ओडिशा के मयूरभंज के उपरबेड़ा गांव है । राजनीति में आने से पहले वह एक शिक्षिका हुआ करती थीं।

भारत की G20 की अध्यक्षता

1 दिसंबर को, भारत ने वैदिक परंपरा से लिए गए वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) के नारे के तहत आधिकारिक तौर पर इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता प्राप्त की।
आगामी वर्ष में, भारत 50 शहरों में 200 से अधिक बैठकें आयोजित करने वाला है, जिनमें मंत्रियों, अधिकारियों और अन्य नागरिकों को शामिल किया जाएगा। सितंबर 2023 में नई दिल्ली में एक शिखर सम्मेलन होगा। भारत की G20 अध्यक्षता उस अनिश्चितता के समय में हुई, जब दुनिया में यूरोप और एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के साथ-साथ महामारी के बाद की आर्थिक सुधार दिखाई दे रहे हैं।

प्रधान मंत्री मोदी के अनुसार, भारत का G20 एजेंडा, भारत के "वैश्विक दक्षिण में साथी यात्रियों" की आवाज़ को प्रतिबिंबित करेगा, क्योंकि उनकी आवाज़ वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में अब तक "अनसुनी" रही थी।

भारत का पहला निजी रॉकेट

भारत की उपलब्धियों में से एक और यह भी है कि भारत ने नवंबर में अपना पहला निजी रॉकेट विक्रम-एस सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तत्वावधान में एक घरेलू अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की महत्वाकांक्षा को एक बड़ा बढ़ावा मिला। रॉकेट को हैदराबाद स्थित स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित किया गया था।
संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस लॉन्च को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में नये पृष्ठ के रूप में समझा।
© Photo : Indian Space Research OrganisationVikram-S launcher rom Sriharikota
Vikram-S launcher rom Sriharikota - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Vikram-S launcher rom Sriharikota
स्वदेशी रूप से विकसित रॉकेट का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया था, जिन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है। स्काईरूट एयरोस्पेस तीन अन्य रॉकेट विक्रम-I, विक्रम-II और विक्रम-III भी विकसित कर रहा है।
इस वर्ष भारतीय नौसेना ने एक ऐसा पहला स्वदेशी विमान आईएनएस विक्रांत प्राप्त किया । जिसे कि 3.5 बिलियन डॉलर से अधिक की लागत से कोचीन शिपयार्ड में घरेलू निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है । 262 मीटर लंबे जहाज में 40,000 टन का विस्थापन है और युद्धपोत और हेलीकॉप्टरों सहित कुल 30 विमानों को ले जाने में सक्षम है। इसके बदौलत भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास खुद के विशालकाय बिजली चालित जहाज हैं।
© Photo : Narendra Modi/twitterGlimpses from the special programme to mark the commissioning of INS Vikrant
Glimpses from the special programme to mark the commissioning of INS Vikrant - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Glimpses from the special programme to mark the commissioning of INS Vikrant
जहाज का नाम पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में इस्तेमाल किए गए देश के पहले विमानवाहक पोत से लिया गया है । यह देश का सबसे बड़े जहाज को तैरता हुआ शहर भी कहा जा सकता है क्योंकि इसमें 18 मंजिलें, 14 डेक और 2,300 डिब्बे हैं। इसमें 16 अस्पताल के बिस्तर, ईंधन के 250 टैंकर और 1,600 महिला अधिकारियों और नाविकों के लिये पर्याप्त स्थान है। यह बिजली का उत्पादन भी कर सकता है जो 500 घरों को रोशन करने के लिये काफी होगा।

गेहूं के निर्यात पर रोक

13 मई को, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। देश के उत्तरी हिस्से में बेमौसम गर्मी के बाद यह कदम उठाया गया, क्योंकि फसलों को बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है ।
हालांकि, भारत मुख्य वैश्विक गेहूं निर्यातक नहीं है, लेकिन पश्चिमी राज्यों द्वारा यूक्रेन में विशेष अभियान के संदर्भ में रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत को जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक है, अत्यधिक ध्यान आकर्षित किया गया था। वहीं, वैश्विक गेहूं व्यापार में भारत का निर्यात केवल एक प्रतिशत ही है।
फरवरी 2022 से पहले, रूस और यूक्रेन संयुक्त रूप से दुनिया की गेहूं की आपूर्ति का 30% से अधिक कर रहे थे।

लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच झड़प

9 दिसंबर को, चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश राज्य में सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सीमा गश्ती दल ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस झड़प में कई सैनिक घायल हो गए। मई 2020 में कश्मीर में चीन और भारत के बीच झड़पों के बाद से यह दोनों देशों के बीच पहली गंभीर झड़प है, - भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने Sputnik को बताया। सीमा संघर्ष दो एशियाई दिग्गजों के बीच संबंधों का एक स्थायी मामला है, क्योंकि देशों के पास एक चिह्नित सीमा नहीं है, बल्कि वास्तविक नियंत्रण रेखा है, जो राष्ट्रों के बीच 1962 के सीमा युद्ध के बाद बनाई गई थी।
© AP Photo / Mukhtar KhanA nomad fetches water from a hand pump in remote Kharnak village in the cold desert region of Ladakh, India, Saturday, Sept. 17, 2022.
A nomad fetches water from a hand pump in remote Kharnak village in the cold desert region of Ladakh, India, Saturday, Sept. 17, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
A nomad fetches water from a hand pump in remote Kharnak village in the cold desert region of Ladakh, India, Saturday, Sept. 17, 2022.

तनावपूर्ण चुनाव और तीव्र राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता

भारतीय राजनीतिक रंगमंच इस साल के सबसे आकर्षक मामलों में से एक था। 2022 के शुरू में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में चुनावों तक (जहां मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने 182 में से 156 सीटें जीतकर सातवीं बार सरकार बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया)। उत्तर प्रदेश में जीत ऐतिहासिक थी क्योंकि भाजपा 37 वर्षों में लगातार दूसरी बार राज्य में कार्यकाल जीतने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन गई।
© AP Photo / Altaf QadriSupporters shower flower petals as Indian Prime Minister Narendra Modi arrives at the Bharatiya Janata party (BJP) headquarters in New Delhi, India, Thursday, Dec. 8, 2022.
Supporters shower flower petals as Indian Prime Minister Narendra Modi arrives at the Bharatiya Janata party (BJP) headquarters in New Delhi, India, Thursday, Dec. 8, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Supporters shower flower petals as Indian Prime Minister Narendra Modi arrives at the Bharatiya Janata party (BJP) headquarters in New Delhi, India, Thursday, Dec. 8, 2022.

आप के लिए लाल अक्षर वर्ष

वर्ष 2022 की शुरुआत अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ''आप'' के लिए अच्छी थी, क्योंकि इसने पंजाब से कांग्रेस को हटा दिया और मार्च में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। पार्टी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल कर ली ।

आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी यह साल लाल अक्षरों वाला साल साबित हुआ।

2012 में अस्तित्व में आने के बाद, दिसंबर में गुजरात राज्य विधानसभा चुनावों में 13 प्रतिशत वोट हासिल करने के बाद यह इस साल एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। हालांकि, पार्टी ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भाजपा के खिलाफ यहां सरकार बनाने का लक्ष्य रखा, कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर लेकर पांच विधानसभा सीटें जीतीं।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा': कांग्रेस के लिए एक सांत्वना

भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस जब से बीजेपी ने 2014 के संसदीय चुनावों में इसे हटा दिया है, तब से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है । पार्टी वर्तमान में राजस्थान में सत्ता में है, और भी इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनावों में पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) से हार गई थी। बहुत सारे प्रमुख राजनेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने की शिकायत करके पार्टी छोड़ दी। इनमें पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल आदि शामिल थे। हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी अपनी "भारत जोड़ो यात्रा" (यूनाइट इंडिया फुटमार्च) के माध्यम से पार्टी को उत्प्रेरण देने में कामयाब रहे। 7 सितंबर को केरल से शुरू होकर जनवरी 2023 में उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर में यह समाप्त होगा।
© AP Photo / Bhumika SaraswatiCongress party supporters hold party flags and walk with their leader Rahul Gandhi during a march, in New Delhi, India, Saturday, Dec. 24, 2022.
Congress party supporters hold party flags and walk with their leader Rahul Gandhi during a march, in New Delhi, India, Saturday, Dec. 24, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Congress party supporters hold party flags and walk with their leader Rahul Gandhi during a march, in New Delhi, India, Saturday, Dec. 24, 2022.

2022 में भारत में अपराध

कोई भी देश के लिये हर साल कुछ भयानक घटनाओं का गवाह बनने से बचना असंभव है, लेकिन कई मामलों से बड़े पैमाने पर जनता पर असर पड़ता है। ऐसी घटनाओं में से पंजाब में जन्मे प्रसिद्ध रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू की नृशंस हत्या, दिल्ली में एक हिंदू महिला श्रद्धा वाकर की उसके मुस्लिम लिव-इन पार्टनर द्वारा नृशंस हत्या शामिल हैं।

मोरबी में ब्रिज हादसा

गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर को अंग्रेजों के जमाने का झूला पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मच्छू नदी पर 230 मीटर का पुल मोरबी जिले में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल था और मरम्मत के बाद गिरने से कुछ दिन पहले ही फिर से खुल गया था। इस मामले के संबंध में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
© AP Photo / Ajit SolankiRescuers on boats search in the Machchu river next to a cable suspension bridge that collapsed in Morbi town of western state Gujarat, India, Monday, Oct. 31, 2022.
Rescuers on boats search in the Machchu river next to a cable suspension bridge that collapsed in Morbi town of western state Gujarat, India, Monday, Oct. 31, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2022
Rescuers on boats search in the Machchu river next to a cable suspension bridge that collapsed in Morbi town of western state Gujarat, India, Monday, Oct. 31, 2022.

बॉलीवुड के भारतीय 'कोकिला' लता मंगेशकर का निधन

अपनी सुरीली आवाज की बदौलत 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' यानी भारतीय 'कोकिला' की उपाधि पाने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका ने 6 फरवरी को मुंबई में अंतिम सांस ली।
वह 92 वर्ष की थीं और मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय सिनेमा में उनके दशकों लंबे समृद्ध और प्रेरणादायक योगदान के लिए, उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी क्षेत्रों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала