राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली सरकार ने ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने की सलाह दी

© AP Photo / Mahesh Kumar A.Pigeons fly in a fog enveloped sky on a cold morning in Hyderabad, India, Friday, Jan. 6, 2023.
Pigeons fly in a fog enveloped sky on a cold morning in Hyderabad, India, Friday, Jan. 6, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 09.01.2023
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली (Sputnik) - दिल्ली सरकार ने 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की ठंड के कारण 15 जनवरी तक निजी स्कूलों को बंद करने की सलाह दी।
दिल्ली के मौसम स्टेशनों के अनुसार, सोमवार को भारत की राजधानी में +1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की ठंड पड़ी है। तापमान का यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों में सबसे कम में से है। लेकिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1935 में -0.6 डिग्री सेल्सियस था।
भारतीय राजधानी के शिक्षा प्राधिकरण ने एक सर्कुलर में कहा, "शिक्षा मंत्रालय के पिछले सर्कुलर के आधार पर दिल्ली में सभी निजी स्कूलों को ठंड के कारण 15 जनवरी, 2023 तक बंद रहने की सलाह दी जाती है।"
दिल्ली के अधिकांश निजी स्कूलों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था और सोमवार को उनको खोलने की योजना बनाई गई थी। इसके साथ दिल्ली में सरकारी स्कूल भी 15 जनवरी तक बंद होंगे।
घने कोहरे और ठंड के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ा। सुबह साढ़े पांच बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दृश्यता केवल 50 मीटर हो गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों से लंबे समय तक खुली हवा में न रहने की अपील की है क्योंकि इससे शीतदंश हो सकता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала