विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मास्को-गोवा फ्लाइट में बम की धमकी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

© Photo : Twitter/ @GrishaAtulThe Azur Air flight en route from Moscow to Goa
The Azur Air flight en route from Moscow to Goa - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को से गोवा आ रहे विमान में नौ दिसंबर की रात बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तत्पश्चात विमान में मौजूद सभी 236 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स को गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने विमान और उसमें लदे सामान की सघन तलाशी ली। नवीनतम जानकारी के अनुसार, विमान के अंदर जांच पूरी कर ली गई है।

इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम होने की सूचना महज अफवाह थी।

"विमान आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच गोवा के लिए रवाना हो सकता है," जामनगर एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया।

इससे पहले, भारतीय उड्डयन मंत्रालय के एक सूत्र ने Sputnik को संभावित विस्फोटक उपकरण की रिपोर्ट के बाद गुजरात राज्य में रूसी एयरलाइन के विमान के निरीक्षण के बारे में बताया। बाद में, अजूर एयर ने पुष्टि की कि उसे मास्को से गोवा के लिए उड़ान भरने वाले अपने एक विमान में कथित बम के बारे में सूचना मिली थी।
इस बीच, गोवा पुलिस ने एहतियात के तौर पर डाबोलिम हवाईअड्डे और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आए विमान में बम की सूचना महज अफवाह साबित हुई थी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल के बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала