ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

पांच भारतीय फिल्में ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गई हैं

CC0 / / Oscar
Oscar - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2023
सब्सक्राइब करें
ऑस्कर अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर सब से अच्छी फिल्मों और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को प्रति वर्ष दिया जाता है।
पांच भारतीय फिल्में ऑस्कर अकादमी पुरस्कार 2023 के लिए चुनी गई हैं, जो इस साल 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
इन फिल्मों की सूची में "द कश्मीर फाइल्स", "कांटारा", "आरआरआर", "गंगूबाई काठियावाड़ी" और "छेलो शो" शामिल हैं।

1. "द कश्मीर फाइल्स"

इस हिंदी भाषा की भारतीय ड्रामा फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बने। इस में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका निभाते हैं।
यह फिल्म एक छात्र की काल्पनिक कहानी बताती है, जिसे मालूम हुआ कि इस्लामी आतंकवादियों ने उसके कश्मीरी हिंदू माता-पिता की हत्या की थी। वह कहानी 1990 के दशक की वास्तविक स्थिति पर आधारित है, जब जम्मू और कश्मीर के लगभग 62 हजार कश्मीरी पंडित परिवारों को अपने घरों से भागने पर मजबूर किया गया था और हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के समय सैकड़ों हजारों लोग मारे गए थे।

2. "कांटारा"

यह कन्नड भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक के रूप में ऋषभ शेट्टी थे और सप्तमी गौड़ा, अच्युत कुमार, किशोर कुमार जी प्रसिद्ध अभिनेताओं सहित उन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
यह फिल्म सब से पहले 1800 के दशक की कहानी बताती है। एक राजा ने शांति, समृद्धि और खुशी की तलाश करने के लिए अपना घर और परिवार छोड़ दिये। कुछ समय बाद वह जंगल में एक छोटे गाँव में पहुँचा। जब उसने घर लौटने का निर्णय किया, वह आदिवासियों को बड़ी वन भूमि को देने के लिए सहमत हुआ।

3. "आरआरआर"

आरआरआर एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित तेलुगु भाषा की भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है। आलिया भट्ट, राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने इस में हिस्सा लिया।
इस फिल्म में 1920 के दशक की कहानी बताई जाती है। इस में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेनेवाले अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम दिखाई देते हैं, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ विद्रोह करने के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म में 'नातू नातू' नामक गाना सुनाई देता है, जो ऑस्कर अकादमी के लिए चुने गए 15 गीतों में से एक है। इसके संगीतकार एमएम केरावनी हैं और यह गीत ऑस्कर अकादमी के लिए चुना गया पहला गाना है।
Screenshot from RRR movie - Sputnik भारत, 1920, 22.12.2022
ऑफबीट
95वें ऑस्कर के भारत से नामांकितों की आशाजनक शॉर्टलिस्ट

4. "गंगूबाई काठियावाड़ी"

यह हिन्दी भाषा की भारतीय बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस पर निर्देशक के रूप में संजय लीला भंसाली ने काम किया और आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज और सीमा पाहवा ने इस में भूमिका निभाई।
इस फिल्म की मुख्य नायिका का नाम गंगूबाई हार्डीवंडस है। वह सम्पन्न परिवार की बेटी थी और बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के बारे में सपना देखती रही। लेकिन एक आदमी ने, जिससे वह प्यार करती थी, उसको वेश्यालय में बेचा।

5. "छेलो शो"

यह गुजराती फिल्म है जो पान नलिन द्वारा निर्देशित है। यह ड्रामा है, जिस में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली और ऋचा मीना दिखाई दिए।
इस फिल्म में नौ वर्षीय समय नामक लड़के की कहानी बताई जाती है। वह सब गर्मियों के दौरान फिल्में देखता रहता है। उसको फिल्मों और फिल्म निर्माण इतने पसंद हैं, कि वह फिल्म निर्माता बनने का फैसला करता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала