भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत ने रूस के एस-400 की तीसरी आपूर्ति प्राप्त की – समाचार पत्र

© AP PhotoMilitary vehicles and equipment, parts of the S-400 air defense systems, are unloaded from a Russian transport aircraft, at Murted military airport in Ankara, Turkey, Friday, July 12, 2019
Military vehicles and equipment, parts of the S-400 air defense systems, are unloaded from a Russian transport aircraft, at Murted military airport in Ankara, Turkey, Friday, July 12, 2019 - Sputnik भारत, 1920, 12.01.2023
सब्सक्राइब करें
फिलहाल भारत रूसी एस-400 ट्रिम्फ नामक विमान भेदी मिसाइल प्रणाली की तीसरी आपूर्ति प्राप्त कर रहा है, टाइम्स ऑफ इंडिया समाचार पात्र ने बताया।
पश्चिमी देशों द्वारा लगाए प्रतिबंधों के हालात में भारत रूसी हथियारों की आपूर्ति और इनके रखरखाव करने के लिए वैकल्पिक तरीके ढूँढ़ रहा है।
“लेकिन भारत यह कर पाता है।“ सूत्रों ने बताया।
“रूस से भारत में एस-400 के तीसरे बैच की आपूर्तियाँ एक छोटी देरी के बाद शुरू हुईं, जो रूस विरोधी प्रतिबंधों के कारण हुई।“ सूत्रों ने समाचार पात्र को बताया।
योजना के अनुसार, 2023 के अंत तक भारत एस-400 के पाँच बैच प्राप्त करने वाला है।
वर्ष 2015 में भारत ने रूसी विमान भेदी मिसाइल प्रणाली एस-400 खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी।
भारत और रूस ने वर्ष 2018 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत में आधिकारिक यात्रा के दौरान एस-400 ट्राइम्फ प्रणालियों के पाँच बैचों की आपूर्ति के लिए $5.43 अरब के सौदे पर हस्ताक्षर किए।
एस-400 ट्रिम्फ एक रूसी बड़ी और मध्य दूरी की विमान भेदी मिसाइल प्रणाली है। वह सक्रीय फायर और रेडियोइलेक्ट्रॉनिक मुकाबले की स्थिति में हवा में हमले और सर्वेक्षण के साधनों और किसी दूसरे लक्ष्यों को नष्ट करती है। यह हथियार विरोधी प्रणाली विमान और क्रूज मिसाइलें 400 किमी की दूरी पर नष्ट करने में सक्षम है और 60 किमी तक की दूरी पर प्रति सेकंड 4.8 किमी तक की गति से उड़ने वाले लक्ष्य बर्बाद करने में सक्षम है। इसके अलावा वह 30 किमी तक की ऊँचाई पर लक्ष्य बर्बाद कर सकती है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала