राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक

© AFP 2023 NOAH SEELAMIndia's Congress party leader Rahul Gandhi (C) takes part in the 'Bharat Jodo Yatra' march on the outskirts of Hyderabad on November 1, 2022.
India's Congress party leader Rahul Gandhi (C) takes part in the 'Bharat Jodo Yatra' march on the outskirts of Hyderabad on November 1, 2022.  - Sputnik भारत, 1920, 17.01.2023
सब्सक्राइब करें
पंजाब के होशियारपुर के टांडा के झींगर खुर्द गांव में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई।
यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ से निकलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गले लगा लिया
युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया।
पंजाब लॉ एंड ऑर्डर विंग आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मीडिया को बताया कि "यह प्रथम दृष्टया सुरक्षा उल्लंघन जैसा लगता है। मैं राहुल गांधी के साथ 100 किलोमीटर चला हूं और हमारे पास 300 सुरक्षाकर्मी का सुरक्षा चक्र है। हम किसी को भी अंदर नहीं जाने देते।"
"हम नहीं जानते कि वह अकेला था या किसी परिचित व्यक्ति के साथ था। लेकिन हाँ वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि यह उल्लंघन है। लेकिन उसकी पहचान करने के बाद हम यह बता पाएंगे कि क्या यह सुरक्षा उल्लंघन है। एक अज्ञात व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है," आईजीपी ढिल्लों ने कहा।
हालांकि कथित सुरक्षा उल्लंघन की घटना के तुरंत बाद, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग ने स्पष्ट किया था कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी।
दरअसल राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है। हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।
बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। हुबली में रोड शो के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर माला लेकर गाड़ी के पास पहुंच गया था, जिसे सुरक्षाकर्मी ने दूर हटा दिया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала