भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस में भारतीय फिल्म 'कोबरा' रिलीज होनेवाली है

© PhotoCobra 2022, Saint Petersburg
Cobra 2022, Saint Petersburg - Sputnik भारत, 1920, 18.01.2023
सब्सक्राइब करें
कोबरा 2022 की तमिल भाषा की भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक के रूप में आर. अजय ज्ञानमुथु ने काम किया है।
19 जनवरी 2023 को रूसी सिनेमा में भारतीय फिल्म 'कोबरा' पहली बार दिखाई जाएगी।
लगता है कि रूसी दर्शकों के लिए यह फिल्म विशेष होगी क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा रूस के नगर सेंट पीटर्सबर्ग में ही शूट किया गया था। रौशनी में आई इसकी ट्रेलर में बहुत सेंट पीटर्सबर्ग के देखने लायक स्थान और इमारतें दिखाई दीं।
उदाहरण के लिए, सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी, सेंट इसहाक कैथेड्रल यानी रूसी में इसाकिवस्कीय सोबोर, कज़ान कैथेड्रल या कज़ानस्किय कैफेड्रालनिय सोबोर और सेंट पीटर्सबर्ग का शीत-महल यानी रूसी में ज़ीम्निय द्वोरेत्स फिल्म में दिखाई दिए।
रूस में इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण शूटिंग को ख़त्म करना पड़ा। फिल्म पर काम करने के अंत में निर्देशक और अभिनेता फरवरी 2021 में रूस में लौटे। रूस में ठंडे मौसम के बावजूद उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में ही फिल्म के कुछ हिस्सों को बनाने का निर्णय किया।
इस फिल्म में एक बहुत होशियार गणितज्ञ की कहानी बताई जाती है। उसका कोबरा नामक दूसरा व्यक्तित्व है जो गणित का प्रयोग करते हुए अपराध करता है।
कोबरा में विक्रम, इरफ़ान पठान, श्रीनिधि शेट्टी और रोशन मैथ्यू जैसे प्रमुख अभिनेताओं ने मुख्य भूमिका निभाई। संगीतकार का काम ए आर रहमान ने किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала