ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

35 यात्रियों को पीछे छोड़ अब अमृतसर-सिंगापुर फ्लाइट उड़ी

© Photo : Twitter/@flyscootINFlyscoot plane
Flyscoot plane  - Sputnik भारत, 1920, 19.01.2023
सब्सक्राइब करें
ऐसी ही एक घटना अभी कुछ दिन पहले सामने आई थी जब गो एयर की फ्लाइट बेंगलुरु से 55 यात्रियों को पीछे छोड़ कर दिल्ली के लिए उड़ गई थी।
पंजाब के जिले अमृतसर से सिंगापुर की फ्लाइट अपने तय समय से पहले 35 यात्रियों को पीछे छोड़कर चली गई।
स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट जिसका उड़ने का समय शाम 7:55 था और यह कई घंटे पहले दोपहर में 3:00 बजे ही उड़ गई, जिसकी वजह से कई यात्रियों को असुविधा का सामान करना पड़ा।
हवाईअड्डे के निदेशक वीके सेठ ने मीडिया को कहा कि पीछे रह गए सभी यात्रियों को एयरलाइन द्वारा सूचित किया गया कि उनकी मदद की जाएगी। घटना के पीछे की वजह के बारे में पूछे जाने पर सेठ ने कहा कि जिस एजेंट के जरिए यात्रियों ने फ्लाइट बुक की थी, उसने उन्हें समय में बदलाव की जानकारी नहीं दी थी।
एयरलाइंस की मानें तो यात्रियों को फ्लाइट की समय के बदलाव के बारे में ईमेल के द्वारा जानकारी दे दी गई थी।
Go First airways - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2023
ऑफबीट
पचास यात्रियों को लिए बगैर रवाना हुई फ्लाइट, DGCA ने मांगी रिपोर्ट
आगे एयरलाइन ने यह भी कहा की प्लेन उन यात्रियों को लेकर चला गया था जिन्होंने ईमेल एक्सेस कर एयरपोर्ट पर चेकिंग किया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала