राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

यूपी के भदोही में प्रपोजल ठुकराने पर 15 साल की लड़की की हत्या

CC0 / Pixabay / Пистолет с патронами на песке
Пистолет с патронами на песке - Sputnik भारत, 1920, 19.01.2023
सब्सक्राइब करें
नाबालिग लड़की की हत्या के बाद आरोपी युवक फरार है। अब पुलिस उस की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरवाया इलाके में एकतरफा प्यार के मामले में एक शख्स ने 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

समाचार एजेंसियों ने पुलिस के हवाले से बताया कि मृतक अनुराधा बिंद अपनी चचेरी बहन निशा के साथ एक कोचिंग संस्थान से घर लौट रही थी, तभी कथित रूप से 22 साल के आरोपी अरविंद विश्वकर्मा ने उसके सिर में गोली मार दी और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने लोकल मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने नाराज होकर उसे गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала