राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

कांग्रेस नेता के 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बयान को लेकर भाजपा ने की आलोचना

© AFP 2023 PRAKASH SINGHChouhan
Chouhan - Sputnik भारत, 1920, 24.01.2023
सब्सक्राइब करें
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है । और पार्टी का डीएनए पाकिस्तान का पक्षधर है।
"राहुल गांधी जी, ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गिरोह आपके साथ चल रहा है," मुख्यमंत्री चौहान ने कहा।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र 2019 के पुलवामा हमले के संबंध में झूठ फैला रहा है। उन्होंने जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सरकार ने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई, लेकिन उन्होंने सबूत नहीं दिखाया। वे केवल झूठ फैलाते हैं।"
बल्कि दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने इस बयान से किनारा कर लिया और कहा यह पार्टी का नहीं बल्कि उनका व्यक्तिगत विचार है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала