ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

विमान में एयरहोस्टेस के साथ बदसलूकी के आरोप में यात्री गिरफ्तार

© Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 24.01.2023
सब्सक्राइब करें
विमान में यात्रा के दौरान बदसलूकी के मामले इन दिनों बहुत ही ज्यादा आते हैं।
दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में महिला केबिन क्रू सदस्य के प्रति दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है।
मालूम हुआ कि गिरफ्तार यात्री दिल्ली के जामिया नगर के निवासी अबसार आलम है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था।
महिला क्रू सदस्य ने यात्री पर आरोप लगाया कि उसने गलत तरीके से छुआ था। इसके बाद यात्री और क्रू सदस्य के बीच विमान में ही हुए हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
"केबिन क्रू सदस्य की ओर से एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। बोर्डिंग के दौरान, आलम ने चालक दल की एक महिला सदस्य के प्रति कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया और स्पाइसजेट सुरक्षा और पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) कर्मचारियों द्वारा पुलिस स्टेशन लाया गया," पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया।
बता दें कि इसी तरह की एक अन्य घटना नौ जनवरी को इंडिगो एयरलाइंस की पटना जाने वाली उड़ान पर हुई। नशे में धुत दो यात्रियों के बीच झगड़े की खबर सामने आई थी और इसके बाद पटना हवाई अड्डा पुलिस ने कथित तौर पर नशे में फ्लाइट में हंगामा मचाने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала