विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नामीबिया के बाद साउथ अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 27.01.2023
सब्सक्राइब करें
साल 1952 में भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से चीतों को देश में विलुप्त घोषित कर दिया था।
दक्षिण अफ्रीका आने वाले समय में भारत को 100 से ज्यादा चीते देगा। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग 12 अफ्रीकी चीते भारत भेजे जाएंगे।
इसे लेकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत दर्जनों अफ्रीकी चीते अगले 10 साल में भारत लाए जाएंगे।

"फरवरी में 12 चीतों का एक प्रारंभिक जत्था भारत भेजा जाएगा," दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अगले आठ से 10 वर्षों के लिए हर साल 12 चीतों को स्थानांतरित करने की योजना है" ताकि प्राकृतिक तौर पर सुरक्षित ढंग से चीते की आबादी को स्थापित करने में मदद मिल सके।
बता दें कि पिछले साल सितंबर में नामीबिया से आठ चीते भारत लाए गए थे। इन चीतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़े थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала