राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा: नीतीश कुमार

© AP Photo / Saurabh DasIn this June 5, 2013 file photo, Bihar state Chief Minister Nitish Kumar, listens to a speaker during a conference of the chief ministers of various Indian states on Internal Security in New Delhi, India.
In this June 5, 2013 file photo, Bihar state Chief Minister Nitish Kumar, listens to a speaker during a conference of the chief ministers of various Indian states on Internal Security in New Delhi, India. - Sputnik भारत, 1920, 30.01.2023
सब्सक्राइब करें
बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से एक साथ आ सकते हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ फिर से गठबंधन करने से किसी भी संभावना से शाफ इंकार कर दिया है।
जद (यू) नेता ने भाजपा को याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिम वोटर समेत सभी समर्थकों के वोट मिलते थे, जो भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा से हमेशा "सतर्क" रहे हैं। उन्होंने भाजपा के उस दावे का भी मजाक उड़ाया कि उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 सीटों में 36 पर जीत मिलेगी।
नीतीश ने दोहराया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ "निराधार" भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद साल 2017 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उनकी वापसी एक "भूल" थी।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जनता दल- यूनाइटेड (जदयू) ने साल 2022 में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस के साथ सरकार बना ली थी। अब तक सात बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जो कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तो कभी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से गठबंधन कर सत्तासीन रहे हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала