राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

राजस्थान के अलवर में जश्न के दौरान फायरिंग में एक महिला समेत 8 साल के बच्चे की मौत

© Sputnik / Ruslan Krivobok / मीडियाबैंक पर जाएंGun
Gun - Sputnik भारत, 1920, 06.02.2023
सब्सक्राइब करें
पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है कि इस गोलीबारी में उनके अलावा कोई और शामिल था या नहीं।
भारत के राजस्थान राज्य के अलवर जिले में खेरली थाना क्षेत्र के समोची गांव में एक शादी समारोह के जश्न के दौरान फायरिंग में आठ वर्षीय बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गयी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक दो लोग इस जश्न फ़ाइरिंग में घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में समारोह में आए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, जब एक परिवार और उनके दोस्त राजवीर सिंह के पुत्र देवी सिंह के 'लगान-टीका' समारोह के लिए गांव में इकट्ठा हुए थे।
फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

"पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जब कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं तब लोग खाना खा रहे थे और नाच रहे थे। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए," कठुमर के सर्किल ऑफिसर अशोक चौहान ने मीडिया से कहा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गोलियां चलाईं, वे नशे में थे और फ़ाइरिंग पर काबू नहीं पा सके। मृतकों की पहचान सालवाड़ी गांव निवासी सागर सिंह (8) और दिनेश कंवर (35) के रूप में हुई है। घायलों में 30 वर्षीय हांसी कंवर और 10 वर्षीय प्राची सिंह हैं। उनका इलाज चल रहा है।
“हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि फायरिंग एक या दो लोगों ने की थी या नहीं। जिन लोगों ने गोलियां चलाईं, वे नशे की हालत में थे, ”तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, अलवर, ने मीडिया को बताया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала