ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

‘विक्ट्री सिटी’ जारी करने के बाद सलमान रुश्दी ने अपनी पुस्तकों की आलोचनाओं का दिया जवाब

© AFP 2023 GERARD JULIENSalman Rushdie
Salman Rushdie - Sputnik भारत, 1920, 11.02.2023
सब्सक्राइब करें
"विक्ट्री सिटी" नामक सलमान रुश्दी की पुस्तक 14वीं शताब्दी की एक महिला की कहानी है जो नगर पर शासन करने के लिए पितृसत्तात्मक दुनिया का सामना करती है।
‘विक्ट्री सिटी’ जारी करने के बाद सलमान रुश्दी ने अपने ट्विटर में लिखा कि अब भारत में उसको खरीदने की संभावना भी है, लेकिन इसके बाद लेखक को अपनी पुस्तकों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
सलमान रुश्दी की ट्वीट के जवाब में एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि लेखक की पुस्तकें बहुत बुरी हैं। लेकिन विवाद शुरू करने के स्थान पर रुश्दी ने आलोचना को नजरअंदाज करके मज़ाक किया।
बहुत लोगों को सलमान रुश्दी की हास्यप्रद भावना को बहुत पसंद किया । इस ट्वीट को साझा किए जाने के बाद इसे आठ लाख से अधिक बार देखा गया है और नौ हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
ज्ञात हो की अतीत में भी तरह की स्थिति अमेरिका में सलमान रुश्दी पर हमला करने के कुछ महीनों बाद हुई थी। 12 अगस्त 2022 के उस हमले के परिणामस्वरूप लेखक अपने एक हाथ का प्रयोग करने में असमर्थ है और इसके अलावा उन्हें एक नेत्र में दृष्टिविहीनता का दोष भी है। लेकिन इसके उपरांत भी वे नई पुस्तकों का लेखन जारी रखते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала