राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा से 'ट्रिपल ट्रबल' के खिलाफ भाजपा को वोट देने की अपील की

© AP Photo / Ajit SolankiIndian Home Minister Amit Shah speaks during the inauguration of Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, India, Wednesday, Feb. 24, 2021. The stadium was previously known as the Sardar Patel Gujarat Stadium.
Indian Home Minister Amit Shah speaks during the inauguration of Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, India, Wednesday, Feb. 24, 2021. The stadium was previously known as the Sardar Patel Gujarat Stadium. - Sputnik भारत, 1920, 12.02.2023
सब्सक्राइब करें
त्रिपुरा में राज्य विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को होने वाले हैं। पिछली बार फरवरी 2018 में भाजपा ने 60 में से 36 विधानसभा सीटों को हासिल किया था, जिसके बाद वाम मोर्चे का 25 सालों का शासन समाप्त हो गया था।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान त्रिपुरा के लोगों से कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और टिपरा मोथा पार्टी की 'ट्रिपल ट्रबल' के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने का आह्वान किया।

राज्य के उनाकोटी जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा कांग्रेस, माकपा और टिपरा मोथा की 'ट्रिपल ट्रबल' से मिलनेवाला है। अगर आप इस 'ट्रिपल ट्रबल' से बचना चाहते हैं, तो डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को वोट दें।"

इसके साथ मंत्री ने वाम मोर्चे पर राज्य के आदिवासियों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इन्होंने लोगों को "धोखा देने” की कोशिश की है।
भाजपा यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य में चुनाव अभियान चला रही है कि वह पिछले चुनावों में वाम मोर्चे से जीती हुई सत्ता में बनी रहेगी।
शाह शनिवार रात को राज्य में पहुंचे थे। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे में राज्य प्रमुख माणिक साहा, असम के राज्य प्रमुख हिमन्त बिश्व शर्मा और भाजपा के नेता और त्रिपुरा राज्य के पूर्व प्रमुख बिप्लब कुमार देब ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस राज्य के राधाकिशोरपुर इलाके में एक रैली को संबोधित किया था। उसके दौरान उन्होंने वाम मोर्चे और कांग्रेस द्वारा चलाई गई नीतियों की आलोचना करके राज्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए वर्तमान भाजपा सरकार की सराहना की थी।

उन्होंने कहा कि अब त्रिपुरा के बारे में हिंसा के संदर्भ में बात नहीं की जाती है और यह भी कि वह विकास का "डबल इंजन" चाहता है। प्रधानमंत्री ने यह दावा भी किया कि वाम-कांग्रेस गठबंधन केवल अधिक दान प्राप्त करना चाहता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала