विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

चीन के नौसैनिक अड्डे के पास दिखी UFO जैसी चीज, मार गिराने की तैयारी में सेना: रिपोर्ट

© AFP 2023
 - Sputnik भारत, 1920, 13.02.2023
सब्सक्राइब करें
यह अज्ञात वस्तु (UFO) चीन में अमेरिका और कनाडा द्वारा हाल के दिनों में तीन उच्च ऊंचाई वाली हवाई वस्तुओं को मार गिराए जाने के बाद आया है।
अमेरिका में चीनी गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ दिनों बाद चीन में क़िंगदाओ के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु (UFO) देखी गई है और अधिकारी इसे मार गिराने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं, क़िंगदाओ जिमो जिले के समुद्री विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने इस बारे में बताया कि संबंधित अधिकारी उस अज्ञात वस्तु को नीचे लाने की तैयारी में है। साथ ही वहां की नौसेना उस संदिग्ध वस्तु से कोई भी खतरा होने पर उसे मार गिराने की तैयारी में भी हैं। क्षेत्र में मछुआरों को सुरक्षा के प्रति सावधान रहने के लिए कहा गया है।
दरअसल, क़िंगदाओ से लगभग 15 मील (यानी 24 किलोमीटर) पूर्व में स्थित जियांग गे झुआंग में नौसैनिक अड्डा है। यह बैलिस्टिक और परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बियों और देश के पहले विमान वाहक, लिओनिंग की मेजबानी करता है। यहाँ देश के उत्तरी सागर बेड़े का कमांड मुख्यालय भी है।
"चीन समान स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक साधनों का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है," चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तान केफेई ने कहा।
बता दें इससे पहले अमेरिका और कनाडा आसामान में संदिग्ध वस्तु देखने की घटना सामने आई थी। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इस बेलनाकार वस्तु को मार गिराया था।
Chinese spy balloon spotted over Montana, the US - Sputnik भारत, 1920, 03.02.2023
विश्व
अमेरिका में कथित चीनी जासूस गुब्बारे का वीडियो वायरल हो गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала