राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

परीक्षा में धोखाधड़ी करने पर आजीवन कारावास या 10 साल जेल की सजा: पुष्कर सिंह धामी

© Photo : Twitter/@pushkardhamiPushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand
Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand - Sputnik भारत, 1920, 13.02.2023
सब्सक्राइब करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी सख्त कानून बनने के बाद अब किसी को भी युवाओं के भविष्य को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों के खिलाफ कठोर निर्णय लेते हुए कहा कि परीक्षाओं में नकल करने वालों को आजीवन कारावास या 10 साल की सजा भुगतनी होगी।

"हमारी सरकार युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में नकल करता पाया जाएगा उसे आजीवन कारावास और 10 साल की कैद की सजा दी जाएगी। साथ ही उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी," मुख्यमंत्री ने कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कलसी में हो रहे एक खेल और सांस्कृतिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले सीएम ने खुद घोषणा की थी कि उन्होंने राज्य में पेपर लीक के मामलों के खिलाफ छात्रों के विरोध के बाद अध्यादेश को मंजूरी दे दी है और राज्यपाल की सहमति के बाद अब यह अध्यादेश कानून बन गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала