राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली ढाबा फ्रिज मर्डर के बाद महाराष्ट्र में महिला की हत्या कर बेड में डाला

© AP Photo / Manish SwarupA police officer from Indian state of Uttar Pradesh watches as Muslim students shout anti government slogans during a protest outside Uttar Pradesh house, in New Delhi, Monday, June 13, 2022.
A police officer from Indian state of Uttar Pradesh watches as Muslim students shout anti government slogans during a protest outside Uttar Pradesh house, in New Delhi, Monday, June 13, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 15.02.2023
सब्सक्राइब करें
ये हालिया हत्याएं महरौली हत्याकांड की याद दिलाती हैं, जिसमें आफताब पूनावाला नाम के एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और शहर भर में उन टुकड़ों को डंप कर दिया।
आज महाराष्ट्र के पालघर में 37 वर्षीय एक महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर मार कर उसे बेड बॉक्स में छिपा दिया, वहीं दिल्ली पुलिस ने कल एक लड़के को अपनी लिव इन पार्टनर को मारने और अपने ढाबे के फ्रिज में डालने के लिए गिरफ्तार किया था।
मीडिया के मुताबिक हार्दिक नामक आरोपी बेरोजगार था जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर मेघा नर्स थी और वह घर का खर्च उठाती थी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिनके परिणामस्वरूप हत्या हुई।
आरोपी ने मेघा की हत्या करने के बाद घर का कुछ सामान बेच दिया और पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और रेलवे पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के नागदा में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच की एक टीम आरोपी को हिरासत में लेने के लिए जा रही है। बताया जाता है कि हार्दिक और मेघा तीन साल से रिलेशनशिप में थे और पिछले छह महीने तक साथ रहे थे। पुलिस ने आगे मीडिया से कहा कि उनके पड़ोसियों ने भी उनके अक्सर झगड़े की शिकायत की थी।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में निक्की यादव नाम की एक 25 वर्षीय महिला का शव मंगलवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक फ्रीजर के अंदर मिला था। पुलिस के मुताबिक निक्की की कथित हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने कर दी थी और शव को अपने ढाबे के फ्रीजर में छुपा दिया था। पीड़िता हरियाणा के झज्जर की रहने वाली बताई जाती है।
इस मामले में आरोपी साहिल गहलोत नाम का 24 वर्षीय ढाबा मालिक मृतका के साथ प्रेम संबंध में था जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2-3 दिन पहले महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала