राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

'हरियाणा में नया परमाणु संयंत्र शुरू होने वाला है': परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री

© AP Photo / Arun Sankar K.In this Monday, Oct. 8, 2012 file photo, Indian coast guards ride on a boat near the Russian-built Kudankulam Atomic Power Project, background, during a protest at Kudankulam, about 700 kilometers (440 miles) south of Chennai, Tamil Nadu state, India.
In this Monday, Oct. 8, 2012 file photo, Indian coast guards ride on a boat near the Russian-built Kudankulam Atomic Power Project, background, during a protest at Kudankulam, about 700 kilometers (440 miles) south of Chennai, Tamil Nadu state, India. - Sputnik भारत, 1920, 19.02.2023
सब्सक्राइब करें
नया परमाणु संयंत्र उत्तर भारत में पहला होगा और नई दिल्ली से 150 किमी दूर हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर शहर में स्थित होगा।
भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग आगामी परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर पूरी तरह उत्साहपूर्ण है जो देश की परमाणु क्षमता बढ़ाएगा और ऊर्जा पर मांग को घटाएगा।
केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार शाम को यह बड़ी घोषणा करके भारतीय मीडिया को बताया कि सरकार ने 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना को मंजूरी दे दी थी।
इसके अलावा, नया परमाणु संयंत्र सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ संयुक्त उद्यमों के माध्यम से स्थापित किया जाएगा।
इस से पहले भारत के परमाणु संयंत्र तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्यों में स्थित थे, और अब वे उत्तरी राज्यों में भी बनाए जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की सब से प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।
जबकि नए परमाणु संयंत्र का निर्माण चल रहा है, डॉ सिंह ने साझा किया कि 20.5 अरब रुपए (2.48 अरब डॉलर) की कुल राशि आवंटित की गई थी, जिसमें से 490.6 लाख रुपए (592 हजार डॉलर) की राशि खर्च की जा चुकी है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала