https://hindi.sputniknews.in/20230219/ujjain-ke-logon-ne-mahaashivraatri-ke-avsar-par-188-laakh-diipkon-ko-prajvalit-karke-banaayaa-vishv-rekord-928211.html
महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के लोगों ने 18.8 लाख दीपकों को प्रज्वलित करके बनाया विश्व रिकॉर्ड
महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के लोगों ने 18.8 लाख दीपकों को प्रज्वलित करके बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sputnik भारत
भारत में महाशिवरात्रि के मौके पर दीपक जलाए गए और उज्जैन ने क्षिप्रा नदी के तट पर 18.8 लाख दीपकों को जलाकर तेल के दीपकों के सबसे बड़े प्रदर्शन के कारण नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
2023-02-19T13:45+0530
2023-02-19T13:45+0530
2023-02-19T13:45+0530
राजनीति
भारत
हिन्दू
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/02/13/928103_0:154:1280:875_1920x0_80_0_0_c3b3bd4257e6ced9c90a99c3d346fddd.jpg
भारत में शनिवार की शाम को महाशिवरात्रि के उत्सव के मौके पर दीपक जलाए गए और मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोगों ने क्षिप्रा नदी के तट पर 18.8 लाख दीपकों को जलाकर "तेल के दीपकों का सबसे बड़े प्रदर्शन" नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।सैकड़ों भक्तों ने मंदिरों में और फिर नदी के तट पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने के लिए दीपक जलाए, फूल, मिठाई और फल का भगवान को भोग लगाया और धार्मिक भजन 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' गाये।महाशिवरात्रि के उत्सव की भावना से भरे हुए लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों और 400 सूपर्वाइज़रों ने मिलकर 21 लाख दीपक जलाए, और ड्रोन के माध्यम से गणना करके 18.82 लाख दीपक दर्ज किए गए।गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डस के प्रतिनिधिमंडल ने नए रिकॉर्ड की घोषणा करके मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रमाण पत्र प्रदान किया।उज्जैन भगवान शिव के महाकालेश्वर मंदिर के कारण पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है, जो भारत में सबसे सम्मानित तीर्थ स्थानों में से एक है।उज्जैन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जहां भक्तों ने दिवाली उत्सव के मौके पर 15.7 लाख से अधिक दीपक जलाए थे।
भारत
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2023
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/02/13/928103_0:0:1280:961_1920x0_80_0_0_f83bcda382b56dba75a7b04ce4352fc0.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
उज्जैन में महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि में दीपक जलाना, भारत में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उज्जैन में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज सिंह चौहान, भगवान शिव का महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन में महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि में दीपक जलाना, भारत में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उज्जैन में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज सिंह चौहान, भगवान शिव का महाकालेश्वर मंदिर
महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के लोगों ने 18.8 लाख दीपकों को प्रज्वलित करके बनाया विश्व रिकॉर्ड
हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह उत्सव केअवसर पर पूरे देश में मनाया जाता है।
भारत में शनिवार की शाम को महाशिवरात्रि के उत्सव के मौके पर दीपक जलाए गए और मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोगों ने क्षिप्रा नदी के तट पर 18.8 लाख दीपकों को जलाकर "तेल के दीपकों का सबसे बड़े प्रदर्शन" नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
सैकड़ों भक्तों ने मंदिरों में और फिर नदी के तट पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने के लिए दीपक जलाए, फूल, मिठाई और फल का भगवान को भोग लगाया और धार्मिक भजन 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' गाये।
महाशिवरात्रि के उत्सव की भावना से भरे हुए लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों और 400 सूपर्वाइज़रों ने मिलकर 21 लाख दीपक जलाए, और ड्रोन के माध्यम से गणना करके 18.82 लाख दीपक दर्ज किए गए।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डस के प्रतिनिधिमंडल ने नए रिकॉर्ड की घोषणा करके मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
उज्जैन भगवान शिव के महाकालेश्वर मंदिर के कारण पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है, जो भारत में सबसे सम्मानित तीर्थ स्थानों में से एक है।
उज्जैन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पिछले
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जहां भक्तों ने दिवाली उत्सव के मौके पर 15.7 लाख से अधिक दीपक जलाए थे।