यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन 'वास्तव में' 2014 में तख्तापलट का गवाह बना: एलन मस्क

 - Sputnik भारत, 1920, 26.02.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - Twitter के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि यूक्रेन ने 2014 में कीव में सरकार बदलने के बाद "वास्तव में" तख्तापलट देखा था।
मस्क ने ट्वीट किया, "शायद वह चुनाव संदेहपूर्ण था, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि वास्तव में तख्तापलट हुआ था।"
2013 में यूरोपीय संघ के साथ एकीकरण की नीति को रोकने के अधिकारियों के निर्णय के कारण यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे, जिनकी वजह से तख्तापलट हुआ और तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को सत्ता से हटाया गया। उनको यूक्रेन से रूस में भागना पड़ा। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के दौरान एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई।
अप्रैल 2014 में यूक्रेनी अधिकारियों ने डोनेट्स्क और लुहांस्क के अलग हुए क्षेत्रों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया, क्योंकि उन क्षेत्रों ने तख्तापलट के बाद सत्ता में आई नई केंद्र सरकार को मान्यता देने से इनकार किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала