ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

'बहुत बुद्धिमान' सुपरपिग्स के कारण उत्तरी अमेरिकी पारिस्थितिक तंत्र खतरे में है, मीडिया रिपोर्ट्स

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2023
सब्सक्राइब करें
अमेरिका कनाडा से हाइब्रिड सूअरों के हस्तक्षेप का सामना कर रहा है, जो 1980 के दशक में जंगली और घरेलू सूअरों के क्रॉसब्रीडिंग से पैदा हुए थे। उनकी जनसंख्या पर नियंत्रण करने के पिछले तरीके अप्रभावी निकले।
"सुपरपिग" एक बुद्धिमान और विशाल जानवर है जो कनाडाई सर्दियों में रहने में सक्षम है। अब ये सूअर दक्षिण की ओर चल रहे हैं और उत्तरी अमेरिकी राज्यों में निवास कर रहे हैं।

ये जानवर अपने लिए गर्म गुफाएँ बनाने के लिए बर्फ में सुरंग खोद सकते हैं, एक विदेशी मीडिया ने कहा।

सस्केचेवान विश्वविद्यालय के कनाडाई जंगली सुअरों की अनुसंधान परियोजना का नेतृत्व करनेवले रेयान ब्रूक ने कहा कि "जंगली सूअर वास्तव में ग्रह पर सबसे खराब, आक्रामक बड़े स्तनपायी हैं। वे अविश्वसनीय रूप से बुद्धिमान हैं। जब उन पर कोई दबाव डाला जाता है, खासकर अगर लोग शिकार करना शुरू करते हैं, तो वे पूरी तरह से रात के जानवर हो जाते हैं। वे आर्द्रभूमि में गायब हो जाते हैं और उनकी तलाश करना बहुत ही कठिन हो जाता है।"

जंगली सूअरों के नुकसान के कृषि विभाग के राष्ट्रीय मैनिज्मन्ट प्रोग्राम के असिस्टन्ट प्रोग्राम मैनेजर माइकल मार्लो ने बताया कि सूअर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं। वे फसलों को खाते हैं, पेड़ों और अन्य जानवरों को नष्ट करते हैं, पानी को प्रदूषित करते हैं और मानव स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा खड़ा करते हैं।
अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग साठ लाख जंगली सूअर सालाना 1.5 अरब डॉलर की क्षति पहुंचाते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала