विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूसी बैंक के अध्यक्ष ने रूस में मित्र देशों के ऋणपत्रों पर विचार का प्रस्ताव दिया

 - Sputnik भारत, 1920, 28.02.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - रूसी बैंक वीटीबी के प्रमुख अंद्रेय कोस्टिन ने रूस में मित्र देशों के ऋणपत्र जारी करने के मुद्दे पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया, क्योंकि यह व्यापार अधिशेष रखने का एक तंत्र बन सकता है।
"व्यापार के प्रवाहों को बदलने के संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दा उनका असंतुलन है। उदाहरण के लिए, भारत के साथ रूस का व्यापार अधिशेष लगभग 30 अरब डॉलर है। व्यापार अधिशेष को भागीदार देशों में वास्तविक संपत्ति में रखा जा सकता है। शायद अधिक जटिल तंत्रों पर ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए, रूसी घरेलू बाजार में मित्र देशों के ऋणपत्र जारी करने के बारे में सोचना चाहिए," बैंकर ने "रूसी वित्तीय प्रणाली: सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के उपकरण" नामक मंच के दौरान भाषण देते हुए कहा।
इसके साथ कोस्टिन ने कहा कि इन मुद्दों पर व्यवस्थित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके समाधान पर आर्थिक एजेंटों की राष्ट्रीय मुद्राओं को स्वीकार करने की इच्छा और क्षमता निर्भर करती हैं।
उनके अनुसार, वित्तीय बाजार में विदेशी उपस्थिति व्यापार अधिशेष रखने की समस्या को आंशिक रूप से हल करने में मदद देगी, अर्थव्यवस्था में दीर्घकालिक पूंजी का अतिरिक्त स्रोत बनाएगी और उपलब्ध तरलता की संख्या बढ़ाकर मौद्रिक स्थितियों में सुधार करेगी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала