राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

एमवी गंगा विलास: स्विस पर्यटकों के साथ डिब्रूगढ़ से कलकत्ता तक की दूसरी जलीय यात्रा

© Photo : Namami GangeThe world's longest river cruise, MV Ganga Vilas
The world's longest river cruise, MV Ganga Vilas - Sputnik भारत, 1920, 01.03.2023
सब्सक्राइब करें
दुनिया में सबसे लंबी नदी यात्रा को कवर करने का गौरव प्राप्त करने वाला जहाज "एमवी गंगा विलास" 28 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ में 3,200 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुंचा।
अंतरा लक्ज़री क्रूज़ के अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि गुरुवार यानी दो मार्च को 15 स्विस पर्यटकों के साथ जहाज कलकत्ता के लिए 30 दिवसीय यात्रा शुरू करेगा। एमवी गंगा विलास का स्वामित्व अंतरा लक्ज़री क्रूज़ के पास है और इसका संचालन करता है।

"जहाज की अगली यात्रा डिब्रूगढ़ से ढाका (बांग्लादेश) होते हुए कलकत्ता तक है," सिंह ने मीडिया से कहा।

आगे उन्होंने बताया कि जहाज पर करीब 15 स्विस पर्यटक होंगे जहां वे विभिन्न भारतीय व्यंजनों और संस्कृतियों का अनुभव करेंगे। इस यात्रा में जहाज 2,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस दौरान पर्यटकों के लिए चुनिंदा स्थानों पर कई पड़ाव आएंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अपनी यात्रा के दौरान, क्रूज ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जैसे पांच भारतीय राज्यों को पार कर ढाका (बांग्लादेश) के रास्ते असम पहुंचा है। यात्रा के दौरान, ऑनबोर्ड पर्यटकों ने विश्व विरासत स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों सहित 50 पर्यटन स्थलों का दौरा किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала