विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस बहुकेंद्रित वैश्विक व्यवस्था का पक्षधर: विदेश मंत्री लावरोव

© Photo : Russian MFAForeign Minister Sergey Lavrov takes part in the first Plenary Session of G20 Foreign Ministers' meeting
Foreign Minister Sergey Lavrov takes part in the first Plenary Session of G20 Foreign Ministers' meeting - Sputnik भारत, 1920, 02.03.2023
सब्सक्राइब करें
रूस एशिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और मध्य पूर्व में प्रभाव के नए केंद्रों के उभरने का समर्थन करता है।
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने गुरुवार को G20 बैठक के अवसर पर कहा कि रूस वैश्विक अर्थव्यवस्था के बहुपक्षवाद को मजबूत करने के पक्ष में है।
साथ ही उन्होंने कहा, रूस अंतरराष्ट्रीय कानून की मौजूदा संरचना को नष्ट करने के प्रयासों का लगातार विरोध करता रहा है। पश्चिमी आश्वासनों के बावजूद रूस से कृषि उत्पादों का निर्यात बाधित हो रहा है।

"संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा शुरू किए गए एक अनाज सौदे को पश्चिमी देश दफन कर रहे हैं। और वे बेशर्मी से ऐसा कर रहे हैं जबकि वर्चस्व, फरमान और प्रतिबंधों के त्रुटिपूर्ण तर्क को त्यागना आवश्यक है," लावरोव ने कहा।

उनके अनुसार नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों में तोड़फोड़ से रूस स्तब्ध है। रूसी सरकार नॉर्ड स्ट्रीम के खिलाफ किए गए आतंकवाद के समान जघन्य कृत्य की एक निष्पक्ष और यथाशीघ्र जांच की उम्मीद करती है, और मास्को तथा अन्य संबंधित संस्थाओं को जांच में शामिल करने की अनुरोध करती है।
हालाँकि आगे उन्होंने कहा, रूस को उम्मीद है, कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले आगामी G20 शिखर सम्मेलन, पश्चिम की आत्म-केंद्रित नीतियों के कारण होने वाले आर्थिक अस्थिरता को दूर करने में कुछ हद तक राहत प्रदान करेगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала