विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पश्चिम शायद ही अनाज सौदे के अनुसार रूसी आपूर्ति पर बाधाओं को दूर करेगा: अंकारा

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 06.03.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) – पश्चिमी देश शायद ही तथाकथित काला सागर अनाज सौदे के अनुसार रूसी अनाज के निर्यात को बढ़ावा देंगे, तुर्की के राष्ट्रपति की सुरक्षा और विदेश नीति की समिति के सदस्य कागरी एर्हान ने Sputnik को बताया।
इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने पश्चिम पर अनाज सौदे को "बेशर्मी से दफनाने" का आरोप लगाते हुए कहा था कि दुनिया भर में रूसी कृषि उत्पादों के निर्यात में बाधाएं डाली जा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र में रूसी प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि रूसी उर्वरकों की आपूर्ति मानवीय सहायता के रूप में भी सीरिया जैसी जगहों में नहीं की जा सकती है।
"अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी रूस के लिए अनाज सौदे से आमदनी सहित किसी भी तरह की आमदनी प्राप्त करना कठिन बनाना जारी रखेंगे। हालांकि अंत में यह मानवीय बात है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र को सब कुछ करना चाहिए ताकि अनाज सौदे पर कोई प्रतिबंध न लगाया जाए। यह तेल के निर्यात या हथियार के निर्यात जैसी किसी अन्य चीज के समान नहीं है। यह ऐसी चीज है जिस पर मानव जीवन निर्भर करता है," एर्हान ने कहा।
कागरी एर्हान ने यह भी कहा कि अंकारा अनाज सौदे को हटाने से बचाने के लिए बहुत कुछ कर रहा है, और वह ऐसा तुर्की के लिए ही नहीं, अफ्रीका के उन देशों के लिए भी कर रहा है, जो पूरी तरह से रूसी और यूक्रेनी अनाज और उर्वरकों पर निर्भर हैं।
अनाज सौदा सब से पहले 19 नवंबर, 2022 को समाप्त हुआ था, लेकिन नई शर्तों के अनुसार 18 मार्च तक 120 दिनों के लिए काम करता रहता है। रूस ने बार-बार इस समझौते की आलोचना की थी क्योंकि पश्चिमी प्रतिबंधों की स्थिति में वह रूसी अनाज और उर्वरकों का निर्बाध निर्यात सुनिश्चित करने में असफल हुआ है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала