विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार, कमेटी सदस्य का बयान

© AP Photo / Rajesh Kumar SinghIndian Prime Minister Narendra Modi waves during a roadshow
Indian Prime Minister Narendra Modi waves during a roadshow - Sputnik भारत, 1920, 16.03.2023
सब्सक्राइब करें
नार्वे से नोबेल पुरस्कार समिति की टीम भारत पहुंची है। यह कमेटी नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता तय करती है।
नोबेल समिति के उपाध्यक्ष असल तोजे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं और दुनिया में शांति का सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं।

"पीएम मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं जो युद्धरत देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की भी क्षमता रखते हैं,” तोजे ने कहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा लागू की गई नीतियों के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, कि अगर पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार जीतते हैं, तो यह योग्य नेता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
बता दें कि साल 2018 में, पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала