राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारतीय सेना ने सिक्किम में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को बचाया

© AP Photo / RAFIQ MAQBOOLSnow-capped peaks, India
Snow-capped peaks, India  - Sputnik भारत, 1920, 17.03.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय पहाड़ी राज्य सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे पर्यटकों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया है।
सिक्किम के छांगू में भारी बर्फबारी के बाद फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को भारतीय सेना ने बचाया है, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया।
अधिकारियों के मुताबिक, नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, नतीजतन 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए।

"इलाके में तैनात सेना के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे से अधिक समय तक चले राहत अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया," एक आधिकारिक बयान में कहा गया है।

बयान के अनुसार “सभी पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”
बता दें कि इससे पहले 12 मार्च को भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 370 पर्यटकों को बचाया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала