विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

लंदन की पुलिस नस्लवादी और महिला विरोधी: रिपोर्ट

© AFP 2023
 - Sputnik भारत, 1920, 21.03.2023
सब्सक्राइब करें
रिपोर्ट के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से लैंगिक आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
ब्रिटेन में नस्लवादी और महिला के प्रति द्वेष रखने के कारण लंदन पुलिस ने जनता का विश्वास खो दिया है। एक स्वतंत्र समीक्षा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
मंगलवार को प्रकाशित समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्विस में 34 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा पुलिस बल है और लंदन पुलिस को अपना रवैया बदलने की आवश्यकता है।
"पुलिस से खुद को सुरक्षित रखना आम जनता का काम नहीं है। आम जनता को सुरक्षित रखना पुलिस का काम है। लंदन में रहने वाले बहुत से लोगों का पुलिस से विश्वास उठ गया है," समीक्षा रिपोर्ट का नेतृत्व करने वालीं अधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता लुईस केसी ने कहा।
बता दें कि ब्रिटेन में साल 2021 में हुई जनगणना के मुताबिक लंदन की आबादी के करीब 40 प्रतिशत लोग अश्वेत, एशियाई या मिश्रित नस्ल के हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस विभाग में नस्ल, लिंग और अक्षमता के आधार पर पुलिसकर्मियों के साथ भेदभाव होता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала