ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

भारतीय सांस्कृतिक-राष्ट्रीय केंद्र "सीता" ने मास्को में मनाया 15वां होली मेला

© Social Media Phulon ki holi
Phulon ki holi - Sputnik भारत, 1920, 25.03.2023
सब्सक्राइब करें
रूस की राजधानी मास्को में भी होली का त्यौहार मनाया गया, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक अवकाश के अवसर पर भारतीय समुदाय, रूस के स्थानीय निवासियों को एक साथ लाना एवं रूस और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को अधिक विकसित करना है।
प्यार भरे रंगों से सजा होली का यह त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधनों को खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। होली एक ऐसा रंगीन त्योहार है जिसे सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह और मस्ती से मनाते हैं।
रूस की राजधानी मास्को में भी होली का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए। 15वें फेस्टिवल होली मेला नाम के इस इवेंट के दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर खूब रंग डाले और सेल्फी लीं। बॉलीवुड गीतों की धुनों पर थिरकते हुए लोग मस्ती कर रहे थे।
इस साल आयोजन समिति की योजना धूमधाम से होली मनाने की है। उत्सव में भारतीय नृत्य की एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई नामांकन शामिल हैं: शास्त्रीय, लोक और बॉलीवुड नृत्य। इस मेले में आयोजित एक व्यापक भारतीय बाजार में भारतीय भोजन, पारंपरिक भारतीय सामान, गहने, मसाले, भारतीय कपड़े, हस्तनिर्मित उत्पाद, मिठाइयाँ की खरदीदारी का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала