विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

कैसे दलाई लामा ने नामित किया कथित तौर पर 8 वर्षीय लड़के को मंगोलिया का बौद्ध आध्यात्मिक नेता

© AP Photo / Ashwini BhatiaAn exile Tibetan Buddhist nun walks in the rain under prayer flags in Dharamshala, India, Friday, March 17, 2023.
An exile Tibetan Buddhist nun walks in the rain under prayer flags in Dharamshala, India, Friday, March 17, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2023
सब्सक्राइब करें
दलाई लामा के एक युवा लड़के को नामित करने के बाद मंगोलिया में बौद्धों में तीव्र उत्साह पैदा हो गया है और इसके साथ साथ यह उन लोगों के लिए अलार्म भी है जिन्हें लगता है कि यह घटना पड़ोसी देश चीन का गुस्सा भड़का सकता है।
अन्तराष्ट्रिय मीडिया के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुए एक मंगोलियाई लड़के को दलाई लामा द्वारा कथित तौर पर तिब्बती बौद्ध धर्म में तीसरे सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता खलखा जेट्सन धम्पा रिनपोचे के रूप में नामित किया है।
रिपोर्ट के अनुसार यह भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के धर्मशाला में आयोजित एक समारोह में हुआ जहां दलाई लामा निर्वासन में रहते हैं।

"आज हमारे साथ मंगोलिया के खलखा जेट्सन धम्पा रिनपोचे का पुनर्जन्म है," दलाई लामा ने समारोह के दौरान कहा।

© Photo : social media screenshotAn 8 yr-old Mongolian boy allegedly named as the reincarnation of the greatest Buddhist spiritual leader of Mongolia
An 8 yr-old Mongolian boy allegedly named as the reincarnation of the greatest Buddhist spiritual leader of Mongolia - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2023
An 8 yr-old Mongolian boy allegedly named as the reincarnation of the greatest Buddhist spiritual leader of Mongolia
जानते हैं कौन है नामित लड़का? कैसे हुआ अभिषेक समारोह? क्या है तिब्बती बौद्ध धर्म का भविष्य, चीन पर प्रभाव?

कौन है नामित लड़का?

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में जन्मे आठ वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर एक जुड़वा भाई है जिसका नाम अगुइदई और अचिल्टाई अल्टानार है जो क्रमशः अलतनार चिंचुलुन और मोनखनासन नर्मंदख के बेटे हैं, और एक विश्वविद्यालय गणित के प्रोफेसर और राष्ट्रीय संसाधन समूह के कार्यकारी हैं। बताया गया है, कि, लड़के की दादी गरमजाव सेडेन पूर्व मंगोलियाई संसद की सदस्य थी।
रिपोर्ट में जारी तस्वीरों में एक लड़के को दलाई लामा के साथ दिखाया गया है जिसका आधा चेहरा मास्क से ढका हुआ है। लड़के की पहचान के बारे में अफवाहें वर्षों से आध्यात्मिक समुदाय में घूमती रही हैं, लेकिन उसके अस्तित्व की पुष्टि अब केवल भारत में उसकी सार्वजनिक उपस्थिति से हुई है।
Tibetan spiritual leader the Dalai Lama, center, in a yellow ceremonial hat, watches a welcome dance performed by Tibetan artists, as he arrives at the Tsuglakhang temple in Dharmsala, India, Wednesday, Sept. 7, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 17.01.2023
विश्व
चीन ने श्रीलंकाई बौद्धों को दलाई लामा की 'गुप्त' यात्रा की चेतावनी दी

अभिषेक समारोह

600 मंगोलियाई लोगों ने धर्मशाला में हुए इस आयोजन में भाग लिया और इस समारोह में मठ के उपाध्याय और मंगोलिया के उच्च लामाओं ने भाग लिया हालांकि, तिब्बती बौद्ध धर्म के विशेषज्ञों का कहना है कि आठ साल के लड़के को 8 मार्च को पुनर्जन्म घोषित किए जाने के बाद ही वैधानिकता मिली, जो 14वें दलाई लामा द्वारा 2016 में उलानबटोर की यात्रा के दौरान की गई कवायद की पराकाष्ठा थी।

तिब्बती बौद्ध धर्म का भविष्य

दसवें खलखा रिनपोछे की नियुक्ति होने का मतलब है कि तिब्बती बौद्ध धर्म को मंगोलिया में नया जीवन मिला है। मंगोलिया में बौद्ध धर्म के प्रमुख के आठ वर्षीय नेता का औपचारिक रूप से भारत में अभिषेक किया गया।

चीन पर प्रभाव

चीन का कहना है कि दलाई लामा एक "साधारण भिक्षु" नहीं हैं, बल्कि वे "राजनीतिक निर्वासन में हैं, एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं और लंबे समय से चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों करने वाले आदमी हैं।" 87 साल के 14 वें दलाई लामा मानते हैं कि वह 113 साल की जैविक उम्र तक जीवित रहेंगे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बती बौद्ध धर्म के चार स्कूलों के उच्च लामाओं के आधिकारिक पुनर्जन्म की शक्ति को निरस्त करते हुए बीजिंग के साथ तिब्बत नीति का चीनीकरण किया है।
हाल के वर्षों में, 87 वर्षीय बौद्ध भिक्षु के उत्तराधिकार का प्रश्न तिब्बती भिक्षुओं और बीजिंग के बीच विवाद के मुद्दे के रूप में उभरा है। बीजिंग इस पर आग्रह करता रहता है कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चीनी सरकार द्वारा स्वीकार करना भी चाहिए।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала