विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नए रूसी परमाणु-संचालित आइसब्रेकर का निर्माण अगले साल मई में शुरू होगा: रोसाटॉम

© SovcomflotSovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so
Sovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - परियोजना 22220 के नए पांचवें और छठे रूसी परमाणु आइसब्रेकरों का निर्माण मई 2024 में और अक्टूबर 2025 में सेंट पीटर्सबर्ग के बाल्टिक शिपयार्ड में शुरू करने की योजना है, रूसी राज्य परमाणु एजेंसी रोसाटॉम के उत्तरी समुद्री मार्ग निदेशालय के उप प्रमुख मैक्सीम कुलिंको ने Sputnik को बताया।
कुलिंको ने कहा, "हमारी योजना है कि पांचवें आइसब्रेकर का निर्माण मई 2024 में और छठे का निर्माण अक्टूबर 2025 में शुरू होगा।"
उन्होंने कहा कि, योजना है कि, इन दो आइसब्रेकरों के निर्माण के लिए आवंटित राशि 58.9 अरब रूबल यानी 762 मिलियन डॉलर से अधिक होगी। ये आइसब्रेकर उत्तरी समुद्री मार्ग पर संचालित होंगे।
उत्तरी समुद्री मार्ग रूस के विशेष आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा है। उत्तरी समुद्री मार्ग स्वेज नहर मार्ग से होकर यात्रा करने की तुलना में पोतों को अपनी मंजिल तक जल्दी पहुंचने में मदद देता है।
In this Monday, Oct. 8, 2012 file photo, Indian coast guards ride on a boat near the Russian-built Kudankulam Atomic Power Project, background, during a protest at Kudankulam, about 700 kilometers (440 miles) south of Chennai, Tamil Nadu state, India. - Sputnik भारत, 1920, 23.02.2023
भारत-रूस संबंध
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए रूसी इंजीनियरिंग आपूर्ति फिर से बहाल
आम तौर पर मौसम के कारण सर्दियों में यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है लेकिन बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण इसका प्रयोग अधिक आसान हो गया है। रोसाटॉम ने Sputnik को बताया कि, वह मार्ग को साल भर खुला रखने की योजना विकसित कर रहा है, हालांकि इसके लिए सरकार द्वारा उस योजना को स्वीकार करने की जरूरत है।

"संघीय परियोजना 'उत्तरी समुद्री मार्ग का विकास' के लक्ष्यों को 2024 में पूरा कर लिया जाना चाहिए। बहुत लोग सवाल पूछते हैं: आगे क्या है? 2030 तक लक्ष्य संकेतकों, माइल्स्टोनों और राशि में वृद्धि करने के लिए राज्य निगम रोसाटॉम सरकार के आदेश पर काम कर रहा है," रोसाटॉम के उत्तरी समुद्री मार्ग निदेशालय के उप प्रमुख मैक्सीम कुलिंको ने कहा।

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала