राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत का निर्यात रिकॉर्ड पहली बार 750 बिलियन डॉलर के पार: पीयूष गोयल

© AP PhotoThe tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021.
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 28.03.2023
सब्सक्राइब करें
वर्तमान भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। दुनिया भर में आर्थिक मंदी के अंदेशों के बीच भी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता हुआ देश बताया जा रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से भारतीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि भारतीय वस्तु और सेवाओं का निर्यात पहली बार 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।
वित्त वर्ष 2021-22 में, देश के वस्तु और सेवाओं का निर्यात क्रमशः 422 और 254 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे कुल शिपमेंट 676 बिलियन डॉलर पहुंच गया।
"जाहिर तौर पर सेवाओं में तीव्र गति से वृद्धि हुई है, लेकिन वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में वृद्धि अच्छी है...संभवत: हम साल खत्म होने तक करीब 760 अरब डॉलर का निर्यात करेंगे," गोयल ने कहा।
गौरतलब है कि एक साल पहले फरवरी में निर्यात 8.82 प्रतिशत नीचे गिर गया था, हालांकि इस दौरान आयात भी 8.21 प्रतिशत तक गिर गया था। यह विगत दो साल से अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट थी।
फरवरी 2023 में निर्यात 8.8 प्रतिशत घटकर 33.88 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 37.15 अरब डॉलर था। फरवरी में लगातार तीसरे महीने आयात भी घटकर 51.31 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले के 55.9 अरब डॉलर की तुलना में 8.21 फीसदी कम है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала