राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भाजपा के 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला वीडियो आया रोशनी में

© Photo : Social Media Congress Files
Congress Files  - Sputnik भारत, 1920, 02.04.2023
सब्सक्राइब करें
2004 से 2014 तक कांग्रेस के सदस्य मनमोहन सिंह ने भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था।
भाजपा ने रविवार को अपने ट्विटर में 'कांग्रेस फाइल्स' का 3 मिनट का पहला वीडियो पोस्ट किया, जिस में कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।
इस दल के ट्वीट में वीडियो के साथ लिखा गया है, "Congress Files के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…"
भाजपा के पहले वीडियो का नाम 'कांग्रेस मतलब करप्शन' है। इसकी शुरुआत में कहा गया कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपए लूटे हैं, और उन पैसों का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था। वीडियो में दिखाया गया कि उदाहरण के लिए, उनका प्रयोग 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान, 1000 मंगल मिशन बनाने या खरीदने के लिए किया जा सकता था।
इसके साथ भाजपा ने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री होने की अवधि पर ध्यान दिया और उस अवधि को " द लॉस्ट डेकैड" कहा। भाजपा के अनुसार, उस समय 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2जी घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली से हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ की दलाली हुए।
 Dressed in black, opposition MPs protest near Parliament - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2023
राजनीति
कांग्रेस का विपक्ष के नेताओं के साथ राहुल गांधी के लिए काली शर्ट विरोध, तृणमूल भी आई साथ
वीडियो के अंत में “कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है" लिखा गया।
याद दिलाएं कि मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала