भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस भारत में तेल का निर्यात बढ़ा रहा है जबकि अमेरिका अपूर्तिकर्ताओं की सूची के पाँचवें स्तर पर पहुंची

© Sputnik / Maxim Bogodvid / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian oil rig. File photo
A  Russian oil rig. File photo - Sputnik भारत, 1920, 09.04.2023
सब्सक्राइब करें
जब पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान के कारण मास्को पर प्रतिबंध लगाकर रूसी तेल का आयात करना खत्म किया, तब भारत इसके सबसे सक्रिय खरीदारों में से एक बन गया।
रूस छह महीनों से भारत का कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, यह देश भारत द्वारा आयातित तेल के एक तिहाई से अधिक तेल की आपूर्ति करता है, कार्गो ट्रैकर फर्म वोर्टेक्सा ने बताया।

इस कंपनी ने रिपोर्ट की कि मार्च में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात प्रति दिन 16.4 लाख बैरल के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा है।

वोर्टेक्सा के अनुसार, मार्च में भारत के तेल के सब से बड़े अपूर्तिकर्ताओं की सूची में रूस के पीछे दूसरे स्तर पर सऊदी अरब था। इराक तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था। संयुक्त अरब अमीरात चौथी जगह पर पहुँचा। फरवरी की तुलना में मार्च में अमेरिका से तेल की आपूर्ति में कटौती हुई, इसलिए वह देश पाँचवें स्तर पर था।
 - Sputnik भारत, 1920, 15.03.2023
विश्व
फरवरी में भारत और चीन ने रूसी तेल के कुल निर्यात का 70 प्रतिशत से ज्यादा आयात किया: IEA
याद दिलाएं कि भारत ने फरवरी में रूस से प्रति दिन 16 लाख बैरल कच्चे तेल की मात्रा खरीदी थी और इस तरह उसके दो सबसे बड़े पारंपरिक आपूर्तिकर्ता इराक और सऊदी अरब तेल उत्पादों की मात्रा के संदर्भ में पीछे छोड़े गये।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала