राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 27 घायल

© Photo : Twitter screenshotMumbai-Pune highway bus accident
Mumbai-Pune highway bus accident - Sputnik भारत, 1920, 15.04.2023
सब्सक्राइब करें
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार सुबह खाई में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत और 27 अन्य घायल हो गए। तो वहीं पुलिस ने शवों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और वहीं पुलिस ने शवों को अभिरक्षा में लेने कि कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।
सभी लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала