- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

राष्ट्रपति पुतिन मास्को कैथेड्रल में ऑर्थडाक्स ईस्टर पूजा हेतु सम्मिलित हुए

 - Sputnik भारत, 1920, 16.04.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रेमलिन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में ऑर्थडाक्स ईस्टर पूजा में सम्मिलित हुए।
इस पूजा का नेतृत्व मास्को और सभी रूस के पैट्रिआर्क किरिल ने किया। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन भी इस ईस्टर पूजा में सम्मिलित हुए।
सेवा के दौरान पुतिन और पैट्रिआर्क किरिल ने ईस्टर के उपहारों का आदान-प्रदान किया, उन्होंने एक दूसरे को उपहार के रूप में एक ईस्टर अंडे को दिया।
Sputnik के एक संवाददाता ने रविवार की रात को रिपोर्ट की है कि पवित्र अग्नि को पूजा के अंत से ठीक पहले मास्को में कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में पहुंचाया गया। पवित्र अग्नि को शनिवार को येरूशलेम में पवित्र दरगाह वाले चर्च से रूसी राजधानी के 11 अन्य चर्चों में भी पहुंचाया गया।
ईस्टर ईसाई चर्च  - Sputnik भारत, 1920, 16.04.2023
फ़ोटो गेलरी
ईस्टर से पहले यरूशलेम शहर में पवित्र अग्नि दिखाई देने की परंपरा
ऑर्थडाक्स ईसाई इस साल 16 अप्रैल को ईस्टर मना रहे हैं।
पुतिन पारंपरिक रूप से रूसी राजधानी के कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में ईस्टर मनाते हैं, लेकिन उन्होंने दो बार इस अवकाश को दूसरे चर्चों में मनाया। 2003 में रूसी राष्ट्रपति ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा पर थे और दुशांबे में सेंट निकोलस ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में ईस्टर पूजा में सम्मिलित हुए थे। 2020 में पुतिन COVID-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में ईस्टर पूजा में सम्मिलित नहीं हो पाए थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала