विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नेपाल के राष्ट्रपति को इलाज के लिए दिल्ली, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया

© Social media Nepal President Ram Chandra Poudel
Nepal President Ram Chandra Poudel  - Sputnik भारत, 1920, 19.04.2023
सब्सक्राइब करें
सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को बुधवार को इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया है।
राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने कहा कि राष्ट्रपति पौडेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में उपचार कराएंगे।

भारतीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से लोग बेहतर चिकित्स्कीय उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का रुख करते हैं।
दरअसल राष्ट्रपति पौडेल भारत के प्रमुख सरकारी अस्पताल, एम्स में छाती और पेट की समस्याओं के लिए उन्नत चिकित्स्कीय उपचार से गुजरेंगे।
‘‘राष्ट्रपति के ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया," स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से कहा।
Ram Chandra Paudel - Sputnik भारत, 1920, 09.03.2023
विश्व
राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति बने
78 वर्षीय पौडेल के सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को अप्रैल महीने में दूसरी बार काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल (TUTH) में भर्ती किया गया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала