राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत का 90% हिस्सा और पूरी दिल्ली हीट वेव के प्रभाव के डेंजर जोन में: अध्ययन

© AFP 2023 JEWEL SAMADA worker quenches his thirst
A worker quenches his thirst  - Sputnik भारत, 1920, 20.04.2023
सब्सक्राइब करें
साल 2023 में भारत ने 1901 में रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद से अपने सबसे गर्म फरवरी का अनुभव किया। हालांकि, मार्च में सामान्य से अधिक बारिश ने तापमान को नियंत्रित रखा।
अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में लू लगातार और गंभीर होती जा रही है और देश का 90 प्रतिशत से अधिक भाग लू के प्रभावों के खतरे के क्षेत्र में है।
यह अध्ययन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देवनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया है। अध्ययन से यह भी पता चला है कि पूरी दिल्ली विशेष रूप से गंभीर हीट वेव के प्रभावों के प्रति संवेदनशील है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन और उनके कॉलीग्स द्वारा लिखे गए एक पेपर के मुताबिक, "भारत में 50 वर्षों में लू ने 17,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है।"

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान की भविष्यवाणी की थी। इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की उम्मीद है। साल 2023 में भारत ने 1901 में अभिलेख-संग्रहण शुरू होने के बाद से अपने सबसे गर्म फरवरी का अनुभव किया।
A boy cools himself under an irrigation water pipe  as northern Indian continues to reel under intense heat wave in Lucknow in the the Indian state of Uttar Pradesh, Wednesday, April 19, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 19.04.2023
राजनीति
भारत के कई राज्य हीट वेव की चपेट में
बता दें कि रविवार को नवी मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के एक पुरस्कार समारोह में लू लगने से तेरह लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала