विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

सूडान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन कावेरी' किया शुरू

© Photo : Twitter/ @DrSJaishankarOperation Kaveri
Operation Kaveri - Sputnik भारत, 1920, 24.04.2023
सब्सक्राइब करें
सूडान में पिछले 10 दिनों से देश की सेना और अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई जारी है जिसमें एक भारतीय सहित लगभग 400 लोग मारे गए हैं।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को घोषणा की कि नई दिल्ली ने सूडान में अपने फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास शुरू कर दिए हैं, क्योंकि सूडानी सशस्त्र बल और रैपिड सपोर्ट फोर्स (RPS) के बीच हिंसा 10वें दिन भी जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शेष भारतीयों को निकालने के प्रयासों के साथ लगभग 500 भारतीयों को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
"ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चल रहा है। लगभग 500 भारतीय सूडान पोर्ट पहुंच गए हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं," विदेश मंत्री ने ट्ववीट कर कहा।
Smoke is seen rising from Khartoum's skyline, Sudan, Sunday, April 16, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 21.04.2023
विश्व
सूडान में भारतीयों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं। बता दें कि भारत ने रविवार को घोषणा की कि वायु सेना C-130J जेद्दा में स्टैंडबाय पर है और आईएनएस सुमेधा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाने के लिए के लिए सूडान पोर्ट पहुंच गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала