ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

'हिंदू भावनाओं पर हमला': यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के काली ट्वीट के बाद भारतीयों का विरोध

© AP Photo / Bikas DasAn idol of Hindu Goddess Kali placed at a makeshift worship place in Kolkata, India, Monday, Oct. 24, 2022.
An idol of Hindu Goddess Kali placed at a makeshift worship place in Kolkata, India, Monday, Oct. 24, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 01.05.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली को चित्रित करने वाली अपमानजनक तस्वीरों को साझा करने पर भारतीयों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा कि, यह दुनिया भर में हिंदू भावनाओं पर हमला है।
दरअसल यूक्रेन मंत्रालय के ट्वीट को "वर्क ऑफ आर्ट" शीर्षक दिया गया था, जिसमें हिन्दुओं की आराध्य देवी काली की छवि एक विस्फोटक धुएं की पृष्टभूमि पर चित्रित थी।

"तस्वीरें यूक्रेन सरकार का असली चेहरा दिखाती हैं। यूक्रेन ने देवी काली का इस तरह मजाक उड़ाया है जैसा किसी विदेशी सरकार या देश ने कभी नहीं किया है," कंचन गुप्ता ने कहा।

साथ ही उन्होंने यूक्रेनी मंत्रालय की कार्रवाइयों को "निर्लज्ज घृणास्पद भाषण" भी कहा।
इस बीच देश भर के नेटिज़न्स ने भी ट्वीट पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और लोगों ने यूक्रेनी मंत्रालय की खिंचाई करते हुए कहा कि यूक्रेन ने भारत का अपमान किया है। एक यूजर ने मांग की कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को भारत में यूक्रेनी दूत के साथ इस मामले को उठाना चाहिए।
Work of art - Sputnik भारत, 1920, 30.04.2023
ऑफबीट
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी के अपमानजनक चित्रण पर हंगामा खड़ा कर दिया है
गौरतलब है कि पिछले महीने, यूक्रेनी उप विदेश मंत्री एमीन दझापरोवा ने भारत का दौरा किया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала