ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

दिल्ली में असामान्य मौसम: साल के सबसे गर्म महीने में छाया कोहरा

© AP Photo / Manish SwarupA bird flies into a traffic booth amidst morning smog at the Raisina Hills, the government seat of power, in New Delhi, Tuesday, Dec. 20, 2022.
A bird flies into a traffic booth amidst morning smog at the Raisina Hills, the government seat of power, in New Delhi, Tuesday, Dec. 20, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 04.05.2023
सब्सक्राइब करें
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य तौर पर मई का महीना साल में सबसे अधिक गर्म होता है और इस दौरान औसत तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है।
गुरुवार को सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा दिखाई दिया, जो मई के गर्म महीने में सामान्य नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने कहा कि हवा में नमी की उच्च मात्रा और दिन एवं रात के तापमान के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर के कारण कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियाँ बनी हैं।
इस बीच गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब 13 वर्षों में मई महीने में सबसे कम तापमान है। दरअसल दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।

"एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में राजधानी में 7 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश होने की संभावना है," IMD के एक अधिकारी ने कहा।

A woman holds an umbrella as she walks along a road during a heavy monsoon rainfall in Chennai  - Sputnik भारत, 1920, 01.05.2023
राजनीति
अगले कुछ दिनों में भारत में बारिश, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी: मौसम विभाग
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала