विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

किसी भी वैश्विक मानदंड के अनुसार भारतीय लोकतंत्र सर्वाधिक कार्यात्मक: वी.पी धाकड़

© AFP 2023 INDRANIL MUKHERJEEThe Indian national flag flies in front of the Indian national emblem, lying atop the Vidhana Soudha State assembly in Bangalore
The Indian national flag flies in front of the Indian national emblem, lying atop the Vidhana Soudha State assembly in Bangalore - Sputnik भारत, 1920, 06.05.2023
सब्सक्राइब करें
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स-3 के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन, उन्होंने लंदन में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में, भारत "लोकतंत्र है जो किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है।"

"यदि आप राज्य के तीन अंगों - विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखें, तो जाहीर होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका मानवता के छठे हिस्से को सभी सामाजिक मापदंडों और तत्वों के अकल्पनीय स्तर पर लायी है जो कि जनता की पीड़ा दूर करने जा रहे हैं। आम आदमी का सशक्तिकरण हो रहा है," धनखड़ ने शुक्रवार को लंदन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा।

ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में लगभग 17 लाख भारतीय रहते हैं।
धनखड़ ने कहा, "भारत के लिए गौरव का क्षण आ गया है और जमीनी हकीकत उस पल को दर्शा रही है। दुनिया इसे पहचान रही है।"
धनखड़ ने पिछले नौ वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया।
"आप में से हर एक व्यक्ति को भारत का 24x7 एंबेसडर बनना है। भारत अब विश्व के लिए विनिर्माण गतिविधि का केंद्र है। इसलिए मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप देश के विकास में योगदान दें इसकी प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए और सुनिश्चित करें कि अपुष्ट, दुर्भावनापूर्ण, निराधार विचार समाज द्वारा न अपनाए जाएं," उन्होंने आगे कहा।
वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में धनखड़ और उनकी पत्नी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала