राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

कर्नाटक चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के लिए यह करो या मरो की स्थिति

© Twitter/@ceo_karnatakaKarnataka Assembly Election 2023
Karnataka Assembly Election 2023 - Sputnik भारत, 1920, 10.05.2023
सब्सक्राइब करें
कर्नाटक राज्य में अगर पिछले विधानसभा चुनावों में कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो यह 71.13 प्रतिशत रहा जो कि 1952 के विधानसभा चुनावों के बाद से राज्य में सबसे अधिक था।
भारत के राज्य कर्नाटक में आज नई सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो चुका है, सुबह 11 बजे तक राज्य में 20.99 फीसदी मतदान हुआ वहीं पिछले चुनाव में सुबह 11 बजे तक यह 17 फीसदी था।
राज्य के लोग आज 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। उम्मीदवारों के साथ-साथ राज्य की दो सबसे बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के लिए भी यह करो या मरो की स्थिति है।
चुनाव में मतदान के लिए सहायक मतदान केंद्रों सहित कुल 58,545 मतदान केंद्रों को निर्धारित किया गया है। इस बार कुल 42,48,028 नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 37,777 स्थानों पर 5.3 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने जा रहे हैं। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 11,71,558 और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 12,15,920 80 हैं।
मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने चुनाव के बाद गठबंधन की सभी संभावनाओं को नकार दिया।

"कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे," जेडीएस के साथ चुनाव के बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कहते हैं।

वहीं पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, इंफोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति और उनकी शिक्षिका पत्नी सुधा मूर्ति ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए युवाओं से मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала